मुख्य समाचार

राजगढ़ : “ओरेकल” कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट द्वारा गेस्ट लेक्चर का आयोजन

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

बडू साहिब में स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया, जिसमें “ओरेकल” कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट, कँवर सिंह विशेष रूप से आमंत्रित थे। इस गेस्ट लेक्चर का विषय “करियर सिलेक्शन” था, जिसमें उन्होंने छात्राओं को अपने करियर के चयन के बारे में व्यापक जानकारी प्रदान की। यह गेस्ट लेक्चर इटरनल यूनिवर्सिटी के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित किया गया था और इसमें लगभग 100 छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रोफेसर डॉ. पंत ने कँवर सिंह का विशेष रूप से स्वागत किया और ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल की प्रशंसा की और कहा कि यह सेल हमेशा छात्रों को विभिन्न तकनीकों की जानकारी प्रदान करने के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। गेस्ट लेक्चर में, छात्रों ने “ओरेकल” कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट से उनके करियर को वित्तीय क्षेत्र में कैसे सफलतापूर्वक बनाया जा सकता है, इसके संबंध में भी प्रश्न पूछे। कलगीधर ट्रस्ट बडू साहिब के योगदानकर्ता हरमीत वीरजी ने कँवर सिंह के स्वागत और बडू साहिब में आमंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर कॉलेज के डीन डॉ चौहान, प्रो. डॉ. महाजन, डायरेक्टर प्लेसमेंट बलराज सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे । कलगीधर ट्रस्ट के प्रेजिडेंट एवं यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. दविंदर सिंह ने कँवर सिंह का बडू साहिब आने पर विशेष रूप से धन्यवाद किया I

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago