सुरजीत नेगी रामपुर।
रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव में गुरुवार दोपहर भालू के हमले की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार थाडा गांव निवासी सुभाष चंद्र पुत्र दौलत राम दोपहर करीब 2:30 बजे अपने सेब के बगीचे में देखरेख का काम कर रहे थे।इसी दौरान अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में सुभाष चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल उपचार के लिए सराहन अस्पताल लेकर पहुंचे।सराहन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए रामपुर अस्पताल रेफर कर दिया।भालू के हमले की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और लोगों को भालू के हमलों से बचाने के लिए आवश्यक सुरक्षा कदम उठाए जाएं।सेब सीजन के दौरान बगीचों में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है, ऐसे में वन्यजीवों से सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…
संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…
दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…