ब्यूरो रिपोर्ट।
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बस में सवार 38 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे भेखली के पास एचआरटीसी बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस में उस समय करीब 60 से 70 सवारियां मौजूद थीं। स्थिति को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया तथा बस को ढांक की ओर मोड़ दिया। चालक के इस प्रयास से बस को बड़े हादसे से बचा लिया गया।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…
ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…
संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…