Categories: Uncategorized

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट।

तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और बहला-फुसलाकर उसे बद्दी ले जाकर बेचने के आरोप में गिरफ्तार शुभम ठाकुर को वीरवार को तीसा अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।इससे पहले बुधवार को चंबा अदालत ने आरोपी की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद तीसा पुलिस ने शुभम ठाकुर को हिरासत में लिया। वीरवार को कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को तीसा अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए आरोपी के रिमांड की मांग की, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान आरोपी से मामले से जुड़ी अहम कड़ियों को लेकर पूछताछ की जाएगी। विशेष रूप से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि बद्दी में आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और नाबालिगा को वहां ले जाने तथा कथित तौर पर बेचने की वारदात में अन्य कौन-कौन लोग शामिल थे।पुलिस पीड़िता के मोबाइल फोन को लेकर भी आरोपी से पूछताछ करेगी। मोबाइल फोन का इस्तेमाल कहां और किस तरह किया गया तथा उसे किस व्यक्ति को बेचा गया, इस संबंध में भी जानकारी जुटाई जाएगी। इसके अलावा आरोपी की पिछली गतिविधियों और संपर्कों को खंगालकर मामले से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि आरोपी शुभम ठाकुर को अदालत ने पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामले की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

23 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

1 day ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 days ago