ब्यूरो रिपोर्ट
शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के बैंक खातों से बिना किसी OTP, फोन कॉल या संदिग्ध लिंक पर क्लिक किए करीब 1 लाख 99 हजार रुपये निकाल लिए गए। साइबर ठगों ने बैंक में सुरक्षित रखी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को भी ऑनलाइन तोड़कर 1 लाख रुपये निकाल लिए।जानकारी के अनुसार, समरहिल निवासी इंद्रजीत का मोबाइल फोन शाम करीब 7:30 बजे अचानक हैंग हो गया। फोन ने काम करना बंद कर दिया और स्क्रीन पर एक मैसेज फ्लैश हुआ, जिसमें बैंक बैलेंस चेक करने को कहा गया। जब उन्होंने किसी तरह अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो खातों से रकम गायब थी।पीड़ित के मुताबिक, ठगों ने SBI और ICICI बैंक के खातों को निशाना बनाया। कुल करीब 1.99 लाख रुपये की निकासी हुई। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ICICI बैंक में जमा FD को भी ऑनलाइन तोड़कर उसमें से करीब 1 लाख रुपये निकाल लिए गए।पीड़ित का कहना है कि इस दौरान न तो उनके पास किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और न ही कोई OTP प्राप्त हुआ। घटना के बाद उन्होंने साइबर सेल में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।इस मामले ने बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना OTP या किसी लिंक पर क्लिक किए खाते और FD से रकम निकलने की घटना से लोग चिंतित हैं। अब पुलिस और बैंक की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि ठगों ने किस तरीके से बैंक खातों तक पहुंच बनाई।साइबर ठगी का यह मामला आम लोगों के लिए भी बड़ा अलर्ट है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत बैंक और साइबर पुलिस से संपर्क करना जरूरी है।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…