अपराध /दुर्घटना

ठियोग के पराला नाला में भूस्खलन के कारण 2 व्यक्तियों की मृत्यु

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

ठियोग के पराला नाला में भूस्खलन होने के कारण 2 व्यक्तियों की मलबे में दबने की वजहा से मृत्यु हो गई | प्रदेश में भारी बारिश के कारण जान और माल का नुकसान थमने का नाम नही ले रहा है | जिला कुल्लू के बाद जिला शिमला से सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला है | छैला कैंची से पराला की ओर जाने वाले रोड पर एक बड़ा हादसा सामने जिसमें भूस्खलन होने के कारण बाहरी राज्य से आए दो व्यक्ति मलबे में दब गए | कुछ समय पहले ही छैला कैंची से पराला फल मंडी तक रोड को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया | ऐसे में ताजा कटिंग होने के कारण इस रोड में भूस्खलन देखने को मिल रहा था | वहीं सेब सीजन अपनी चरम पर है जिससे बागवानों को मंडी तक इस रोड से सेब पहुंचाने में जान जोखिम में डालना पड़ रहा है | डीएसपी ठियोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अगस्त की देर रात को जब सेब ले जाने बाहरी राज्य से आए 4 गाड़ियों के चालक खाना खाने किसी होटल में गए तो 2 लोग भूस्खलन होने से पहले ही वापिस अपनी गाड़ियों तक पहुंच गए थे, लेकिन उसके 2 साथी सुबह तक वापिस नहीं आए, तो उनके द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई | मिली जानकारी के अनुसार आते समय ये हादसा पेश आया | पराला नाला के पास भूस्खलन के नीचे दबे 2 लोगों के शव 2 दिन के बचाव अभियान के बाद आज बरामद किए गए | मृत व्यक्तियो की पहचान दिलशाद पुत्र इशरत अली निवासी वीपीओ डवारसी तह हसनपुर जिला अमरोहा यूपी उम्र 24 साल और दूसरे व्यक्ति नजर हुसैन पुत्र मजाफर हुसैन निवासी ग्राम मीरजापुर ककरोहा डाकघर देहपा तह/जिला संभल यूपी उम्र 44 साल व्ही पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है और आज पोस्टमॉर्टम के बाद शवो को परिजनों को दे दिया जाएगा |

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

20 minutes ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

47 minutes ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

59 minutes ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

1 hour ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

3 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

19 hours ago