मुख्य समाचार

भराड़ी के अजय भारद्वाज रेणुका युवा कांग्रेस के नए यूथ अध्यक्ष नियुक्त

रेणुका जी (हेमंत चौहान, संवाददाता),

हिमाचल युवा कांग्रेस द्वारा जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा मे नोहराधार के भराड़ी पंचायत के युवा नेता अजय भारद्वाज को रेणुका युवा कांग्रेस का नया यूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है । रेणुका युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर अजय भारद्वाज ने कार्यकारी अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कांग्रेस व विधायक रेणूका विनय कुमार जी, युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी विनीत कंबोज जी,सह प्रभारी योगेश हांडा जी, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी जी,प्रदेश उपाध्यक्ष व सिरमौर युवा कांग्रेस प्रभारी जयवर्धन खुराना जी,मण्डल अध्यक्ष तपेन्द्र चौहान जी, पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान जी,युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र जालटा जी,रेणूका विधानसभा क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ व कनिष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट किया है।

अजय भारद्वाज ने कहा कि संगठन ने पदोन्नति देकर प्रदेश युवा कांग्रेस के द्वारा मुझे रेणुका युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपीं गई है और वह उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरने के लिए पूरी कोशिश करेंगे । उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की जाएगी तथा रेणुका विधानसभा क्षेत्र मे हमारे लोकप्रिय विधायक व कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार को कंधो को मजबूत करने के लिए मजबूती से कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में युवा कांग्रेस बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी ।

अजय भारद्वाज ने बताया कि इससे पहले वह रेणुका आईटी सेल के अध्यक्ष भी रहे है और रेणुका युथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष भी थे और अब संगठन ने जो ब्लॉक युथ कांग्रेस अध्यक्ष पद कि जिम्मेदारी देकर आम परिवार के युवा को आगे बढ़ने का मौका दिया उसके लिए संगठन के शीर्षतम नेतृत्व का धन्यवाद है तथा संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही रेणुका मे युवा कांग्रेस कि बैठक पर संगठन को सक्रिय किया जायेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago