काजा (आशा डोगरा),
जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपमंडल काजा के स्पीति में 19 से 21 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय लादरचा मेले का शुभारंभ जनजातीय, बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मंत्री जगत सिंह नेगी 18 अगस्त को ताबो पहुंचेंगे और रात्री ठहराव भी उनका ताबो में होगा। 19 अगस्त को सुबह 11 बजे जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी लादरचा मेले का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि उसके बाद मंत्री जगत सिंह नेगी शोभा यात्रा में शिरकत करेंगे। साथ ही जनजातीय मंत्री मेले में सजी विभागों व समाज सेवी संस्थाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इस दौरान मंत्री लादरचा मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाएंगे और शाम चार बजे वे रामपुर के लिए काजा से रवाना होंगे। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लादरचा मेले के समापन अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पीति के लोग प्राचीन परंपरा के अनुसार अपने मिलो और त्योहारों को बड़े हर्षोउल्लास और बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं इस मेले में लोगों को लाहौल घाटी की प्राचीन परंपरा को देखने का भी मौका मिलेगा। लाल सपाटी युवा जनजातीय क्षेत्र के लोग आज भी अपनी प्राचीन परंपरा,वेशभूषा व खान-पान को संजोए हुए हैं और मेले उत्सवों और त्योहारों में भी इसकी झलक लोगों को आज भी देखने को मिलती है यहां के युवा वर्ग भी अपनी संस्कृति को संजोए रखने के लिए हर भरसक प्रयास कर रहे हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…