मुख्य समाचार

लादरचा मेले का शुभारंभ करेंगे मंत्री जगत सिंह नेगी-रवि ठाकुर

काजा (आशा डोगरा),

जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उपमंडल काजा के स्पीति में 19 से 21 अगस्त तक चलने वाले तीन दिवसीय लादरचा मेले का शुभारंभ जनजातीय, बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। मंत्री जगत सिंह नेगी 18 अगस्त को ताबो पहुंचेंगे और रात्री ठहराव भी उनका ताबो में होगा। 19 अगस्त को सुबह 11 बजे जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी लादरचा मेले का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि उसके बाद मंत्री जगत सिंह नेगी शोभा यात्रा में शिरकत करेंगे। साथ ही जनजातीय मंत्री मेले में सजी विभागों व समाज सेवी संस्थाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इस दौरान मंत्री लादरचा मेले के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठाएंगे और शाम चार बजे वे रामपुर के लिए काजा से रवाना होंगे। विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लादरचा मेले के समापन अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी। ठाकुर ने कहा कि लाहौल स्पीति के लोग प्राचीन परंपरा के अनुसार अपने मिलो और त्योहारों को बड़े हर्षोउल्लास और बड़े धूमधाम के साथ मनाते हैं इस मेले में लोगों को लाहौल घाटी की प्राचीन परंपरा को देखने का भी मौका मिलेगा। लाल सपाटी युवा जनजातीय क्षेत्र के लोग आज भी अपनी प्राचीन परंपरा,वेशभूषा व खान-पान को संजोए हुए हैं और मेले उत्सवों और त्योहारों में भी इसकी झलक लोगों को आज भी देखने को मिलती है यहां के युवा वर्ग भी अपनी संस्कृति को संजोए रखने के लिए हर भरसक प्रयास कर रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

2 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

2 hours ago

हिमाचल में बिगड़ा मौसम का मिजाज: 82% अधिक बारिश, 29-30 मार्च को भारी बारिश-बर्फबारी और आंधी-तूफान की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है।…

3 hours ago

होली की रात झगड़े में हत्या, बसंतपुर में दफन मिली युवक की लाश; मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। शिमला जिला के सुन्नी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या…

3 hours ago

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

5 hours ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

21 hours ago