शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
ठियोग के पराला नाला में भूस्खलन होने के कारण 2 व्यक्तियों की मलबे में दबने की वजहा से मृत्यु हो गई | प्रदेश में भारी बारिश के कारण जान और माल का नुकसान थमने का नाम नही ले रहा है | जिला कुल्लू के बाद जिला शिमला से सबसे ज्यादा नुकसान देखने को मिला है | छैला कैंची से पराला की ओर जाने वाले रोड पर एक बड़ा हादसा सामने जिसमें भूस्खलन होने के कारण बाहरी राज्य से आए दो व्यक्ति मलबे में दब गए | कुछ समय पहले ही छैला कैंची से पराला फल मंडी तक रोड को चौड़ा करने का कार्य शुरू किया गया | ऐसे में ताजा कटिंग होने के कारण इस रोड में भूस्खलन देखने को मिल रहा था | वहीं सेब सीजन अपनी चरम पर है जिससे बागवानों को मंडी तक इस रोड से सेब पहुंचाने में जान जोखिम में डालना पड़ रहा है | डीएसपी ठियोग ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 अगस्त की देर रात को जब सेब ले जाने बाहरी राज्य से आए 4 गाड़ियों के चालक खाना खाने किसी होटल में गए तो 2 लोग भूस्खलन होने से पहले ही वापिस अपनी गाड़ियों तक पहुंच गए थे, लेकिन उसके 2 साथी सुबह तक वापिस नहीं आए, तो उनके द्वारा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई | मिली जानकारी के अनुसार आते समय ये हादसा पेश आया | पराला नाला के पास भूस्खलन के नीचे दबे 2 लोगों के शव 2 दिन के बचाव अभियान के बाद आज बरामद किए गए | मृत व्यक्तियो की पहचान दिलशाद पुत्र इशरत अली निवासी वीपीओ डवारसी तह हसनपुर जिला अमरोहा यूपी उम्र 24 साल और दूसरे व्यक्ति नजर हुसैन पुत्र मजाफर हुसैन निवासी ग्राम मीरजापुर ककरोहा डाकघर देहपा तह/जिला संभल यूपी उम्र 44 साल व्ही पुलिस द्वारा 174 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की जा रही है और आज पोस्टमॉर्टम के बाद शवो को परिजनों को दे दिया जाएगा |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…