मुख्य समाचार

महाविद्यालय हरीपुर में नए छात्रों के लिए किया अभिनंदन समारोह का आयोजन

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),

जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरीपुर मनाली में प्राचार्य डॉ मनदीप शर्मा के द्वारा सभी नए छात्रों का सत्र2023-24 में गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ माँ सरस्वती के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ मनदीप शर्मा जी द्वारा प्रज्वलित किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए सत्र के विद्यार्थियों के स्वागत के साथ-साथ उन्हें महाविद्यालय में उपस्थित सभी सुविधाओं के बारे में अवगत करवाना भी था साथ ही उन्हें उनके भविष्य के बारे में आने वाली नई चुनौतियाँ के विषय में अवगत करवाना रहा।

आज के इस स्वागत कार्यक्रम के माध्यम से करियर काउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के द्वारा भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया।इसमें प्रोफेसर प्रियंका ने पीपीटी के माध्यम से विद्यार्थियों का उच्च स्तर पर अध्ययन के लिए मार्गदर्शन किया साथ ही उन्होंने स्नातक के बाद रोजगार के विभिन्न अवसरो के विषय पर अपनी जानकारी विद्यार्थियों के समक्ष रखी।
कार्यक्रम के माध्यम से नए विद्यार्थियों का शिक्षक और ग़ैर शिक्षक वर्ग के साथ परिचय सत्र भी हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य डा मनदीप शर्मा ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन अपनाने और अपने कॉलेज जीवन का आनंद लेंने की सलाह दी साथ ही मन लगा कर पढ़ाई करने के साथ साथ महाविद्यालय की प्रत्येक गतिविधि में भाग लेने के लिए भी कहा। प्राचार्य महोदय ने विद्यार्थियों को बताया कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए वातानुकूलित पुस्तकालय है जिसमें बैठकर वह 12 महीने उनके विषयों से संबंधित पुस्तकों की पढ़ाई कर के उच्च से उच्च पदों को प्राप्त कर सकते हैं।

महाविद्यालय में एनएसएस, एनसीसी व रोवर रेंजर जैसे विकल्पों का विद्यार्थी चुनाव कर सकते हैं जिससे वह अपना सर्वांगीण विकास कर सके साथ ही पढ़ाई के साथ-साथ समाज के उत्तरदायित्व भी निभा सके।उच्च स्तर अध्ययन में भी वह इसका लाभ उठा सकते है। पूर्व में भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पुरस्कार को प्राप्त करके महाविद्यालय तथा संपूर्ण क्षेत्र व राज्य का नाम रोशन किया है। प्राचार्य महोदय ने कहा कि आज का युग खेल का युग है और विद्यार्थी सौभाग्यशाली है कि महाविद्यालय के पास एक बहुत ही बड़ा खेल का मैदान है जिसमें वह खेलों के द्वारा अपना विकास कर सकते हैं साथ ही खेलों में नया आयाम स्थापित कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी महाविद्यालयों के माध्यम से अंतर महाविद्यालय और अंतर विश्वविद्यालय खेलने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर सकते हैं और खेलों के द्वारा हम अपना भविष्य और भी अच्छा बना सकते हैं साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि किसी ना किसी एक खेल को जीवन में अवश्य अपनाएं ताकि हम नशे इत्यादि आदतों से दूर रहकर खुद को एक स्वस्थ शरीर प्रदान करें।

प्राचार्य महोदय ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के केवल 18 महाविद्यालयों में B.Voc की सुविधा है जिसमें से हरिपुर महाविद्यालय एक है इसमें हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट का कोर्स उपलब्ध है जो एक प्रोफेशनल कोर्स है इसमें महाविद्यालय में 40 सीटें उपलब्ध है। इन कोर्सों का वहन सरकार के द्वारा किया जाता है। उन्होंने इसकी महत्वता बताते हुए बताया कि यह एक प्रोफेशनल कोर्स हैं जिसकी शिक्षा प्राप्ति के तुरंत पश्चात विद्यार्थी रोजगार प्राप्त कर लेता है और विद्यार्थियों में एंटरप्रोनोरशिप की भावना जागृत होती है। Entrepreneur वह व्यक्ति होता है; जो स्वयं किसी नए उद्योग की स्थापना करता है; और अपने उद्योगों का संचालन स्वयं करता है। कार्यक्रम में सभी विभागों के शिक्षक और ग़ैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा। नए विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम को मन लगा कर सुना और अपनी शंकाओं का भी समाधान किया। अंत में प्राचार्य डा मनदीप शर्मा ने हरिपुर महाविद्यालय मनाली में सबसे उत्तम सुविधा देने का वायदा किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago