निरमंड (लीला चन्द जोशी, संवाददाता),
राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में आज “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के एनएसएस, स्काउट एंड गाइड, इको क्लब व एन सी सी के बच्चों ने हिस्सा लिया । राष्ट्रीय सेवा योजना के निरमण्ड इकाई के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा व संध्या वर्मा ने बताया कि मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत विद्यालय की विभिन्न इकाइयों ने संयुक्त रूप से विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे का रोपण किया तथा बच्चों को इन पौधे के महत्व के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य जनकेश शर्मा स्कॉट एंड गाइड के प्रभारी पदम चंद, इक्को क्लब के प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा एनसीसी के प्रभारी रवि ठाकुर, कुशाल शर्मा ,सुरजीत कुमार सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक भी उपस्थित थे |
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…