Uncategorized

मुख्यमंत्री नेसड़कों की बहाली के लिए की एक करोड़ रुपये की घोषणा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं रोहडू़ में पुनर्वास एवं पुनरूद्धार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़कों को 15 अगस्त, 2023 तक बहाल करने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होेंने लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत, बागवानी और कृषि सहित विभिन्न विभागों को हुई क्षति का भी आकलन किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की बहाली के कार्य में तेजी लाने के लिए लोक निर्माण विभाग को तत्काल एक करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने मुख्य एवं सम्पर्क सड़कों के महत्व को देखते हुए रोहड़ू, छौहारा, जुब्बल और कोटखाई विकास खण्डों में क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निमाण के लिए 1.20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करने के भी निर्देश दिए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और बागवानों के उत्पादों के सुचारू परिवहन और बाजारों तक पहंुच सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रतिबद्धता के साथ 24 घंटे इस दिशा में कार्य करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने आवश्यकतानुसार अस्थाई सड़कें निर्मित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि 15 अगस्त तक सभी सम्पर्क सड़कों को यातायात के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और उपायुक्त शिमला को सरकार को कार्य-प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति को सामान्य करने के लिए वित्तीय संसाधनों की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण राज्य में आठ हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण लगभग 340 करोड़ रुपये की क्षति हुई है जिसमें लोक निर्माण विभाग के 155 करोड़ रुपये, राजस्व विभाग के 84 करोड़ रुपये, जल शक्ति विभाग के 69 करोड़ रुपये, बागवानी विभाग के 23 करोड़ रुपये और अन्य विभागों के 9 करोड़ रुपये शामिल हैं।
रिपोर्ट के अनुसार रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में 34 घर पूरी तरह और 819 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके अतिरिक्त आपदा के कारण 137 गऊशाला और 21,000 सेब के पौधांे को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत प्रदान करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से प्रभावित 120 परिवारों को 1.09 करोड़ रुपये की राहत राशि जारी की गई है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा, उपायुक्त आदित्य नेगी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

13 hours ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

14 hours ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

14 hours ago

सोलन में SIU की बड़ी कार्रवाई: 31.93 ग्राम चिट्टा, नकदी और डिजिटल मशीन बरामद

सोलन ( नरेंद्र कूमार संवाददाता ), सोलन जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की…

14 hours ago

डगशाई लिंक रोड पर 23.29 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…

16 hours ago