Categories: Uncategorized

आपदा प्रभावित लोग कैसे लें प्रशासन से मुआवजा

हमारा प्यारा हिमाचल प्रदेश पिछले कई दिनों से कुदरत का कहर झेल रहा है | लगातार कई घंटे मुसलाधार बारिश होने कारण जगह जगह पहाड़ दरक गए हैं और नदियाँ उफन गई हैं | इस दौरान कई लोगों के घर पानी में बह गये हैं और कई आशियाने मलबे में दब गये हैं | बहुत से लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ गया है | इस तरह का प्राकृतिक कहर इस पहाड़ी प्रदेश ने कई सालों में पहली बार देखा है | हालाकि अपने आशियाने को खोने के दर्द को आसानी से भुलाया नहीं जा सकता | फिर भी इस प्राकृतिक आपदा के कारण जिन लोगों को बेघर होना पड़ा है उनके लिए सरकार और प्रशासन द्वारा मुआवजे का प्रावधान है | लेकिन ज्यादातर लोग इसकी प्रक्रिया से अनभिज्ञ रहते हैं और उन्हें इसका वास्तविक लाभ नहीं मिल पाता | इस लेख में हम आपको बतायेंगे कि आखिर आपदा में बेघर हुए लोग कैसे प्रशासन की सहायता ले सकते हैं |  

 प्रशासन देगा मुआवजा  

अगर वर्षा या मलबे के कारण आपके घर या गौशाला को कोई नुक्सान पहुंचा है तो आप प्रशासन से मुआवजे के लिए अपील कर सकते हैं | इसके लिए आपको लोकमित्र केंद्र जाकर आरएमएस पोर्टल पर आवेदन देना होगा | उसके बाद स्थानीय पटवारी मौके पर जाकर आपके नुक्सान का मुआयना करेगा और फिर उसकी रिपोर्ट के आधार पर आपको मुआवजा दिया जाएगा | मकान का नुक्सान होने पर मुआवजे की राशि एक लाख तीस हजार तक हो सकती है जबकि गौशाला के लिए ये राशि दस हजार है |

मनरेगा के माध्यम से मिलेगी राहत

वीरवार को पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने घोषणा की है कि आपदा में किसी का मकान , बगीचा या डंगे का नुक्सान होने पर प्रभावित व्यक्ति को मनरेगा के माध्यम से भी सहायता मिल सकेगी | इसके लिए उक्त व्यक्ति को स्थानीय पंचायत में सादे कागज़ पर आवेदन देना पड़ेगा | आवेदन के साथ पटवारी की रिपोर्ट भी संलग्न की जा सकती है | उसके बाद ये आवेदन जिला योजना अधिकारी (डीपीओ) के पास जाएगी जहाँ इन्हें स्वीकृति मिलेगी | स्वीकृति मिलने के बाद मनरेगा के माध्यम से डंगा निर्माण या भू सुधार का कार्य किया जा सकता है | प्रदेश की बड़ी आबादी ग्रामीण पृष्ठभूमि की होने के कारण इस योजना से आपदा प्रभावितों को सीधा लाभ मिलने की अपेक्षा है |

उद्यान विभाग से भी मिलेगी सहायता

प्रदेश में बड़ी संख्या बागवानों की है | बागवानी विभाग के पास एनडीआरएफ के माध्यम से फंड होता है जिसे आपदा की स्थिति में बागवानों को राहत देने के लिए प्रयोग किया जाता है | यदि आपके बगीचे का नुकसान हुआ है तो आप मुआवजे के लिए स्थानीय बागवानी विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं |    

   

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago