Categories: Uncategorized

जेपी नड्डा ने जानी बाहंग और आलू ग्राउंड की स्थिति

रेणुका गोस्वामी (मनाली )


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने मनाली दौरे के दौरान बाहंग व आलू ग्राउंड की वास्तविक स्थिति जानी । वह हवाई सेवा द्वारा डीजीआरइ हैलीपेड बाहंग पहुंचे । बाहंग पहुंचने के बाद उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। यहां उन्होंने भरत खुराना सहित स्थानीय लोगों से बातचीत की और बीआरओ के कार्य को देखा। बीआरओ के कार्य को सराहा और अधिकारियों से जल्द से जल्द सड़कें बहाल करने की बात कही।

उन्होंने बाहंग में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल तथा पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के साथ भी नुकसान के बारे में चर्चा की। बाहंग में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने के बाद वह रांगड़ी होते हुए आलू ग्राउंड पहुंचे। आलू ग्राउंड में उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और नुकसान का जायजा लिया। हालात का जायजा लेने के बाद उन्होंने आलू ग्राउंड में पत्रकारों से भी बातचीत की।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago