मुख्य समाचार

हि०प्र० स्कूल प्रवक्ता संघ की ऑनलाइन बैठक आयोजित, प्रदेश में आई आपदा के ऊपर की गई चर्चा

(ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ की एक ऑनलाइन बैठक आज संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई | इस बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश के ऊपर आई आपदा के ऊपर चर्चा की गई | संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरज सागर, महासचिव संजीव ठाकुर, वित्त सचिव राकेश भड़वाल प्रदेश मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, संघठन सचिव पवन, केदार रांटा, राजपाल ठाकुर, प्रेमपाल, रंगीला ठाकुर, नरेंद्र नेगी, राजेश शर्मा, सुरेंद्र रागटा, विकास रतन, कमल शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ पदाधिकारी व समस्त प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्षों एवम महासचिवों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने पहाड़ी इलाक़ों में भारी तबाही मचाई है | नदी-नालों में आए उफ़ान, भूस्खलन और मकान ढहने जैसी घटनाओं से हालात चिंताजनक हो गए हैं | शिमला, मंडी और कुल्लू ज़िलों में सबसे अधिक नुकसान देखने को मिला है जहां पर ब्यास नदी में आई जलराशि ने पिछले कई सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं | प्रदेश में 6 नेशनल हाइवे समेत 800 से अधिक छोटी-बड़ी सड़कें ठप हैं और लगातार हो रही बारिश के कारण इन्हें बहाल करने में भी दिक्कत हो रही है | कुल्लू के लारजी पावर हाउस में भी पानी घुस गया जिससे काफ़ी नुकसान हुआ है और भी कई हाइड्रो पावर हाउस बंद कर दिए गए हैं जिससे अन्य राज्यों को दी जाने वाली बिजली की सप्लाई बाधित हुई है | प्रदेश भर में 4500 से अधिक बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप होने से बिजली भी गुल है जिससे समस्या बढ़ गई है | बिजली न होने की वजह से कुछ आंतरिक इलाक़ों में मोबाइल सेवा भी बाधित हो गई | हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ ने एक प्रस्ताव पास कर इस आपदा में जान गवाने वाले लोगों के गहरी संवेदना प्रकट की है। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश के प्रवक्ता अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान करेंगे | संघ के प्रदेश अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि  आपदा की इस घड़ी में प्रवक्ता संघ सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago