मुख्य समाचार

राजगढ़ : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति से करवाया अवगत

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में शिक्षको की कमी चल रही है और बहुत से स्कूल ऐसे है जहाँ एक भी शिक्षक नही है | पच्छाद में नेता नाटियो में मस्त है और जनता त्रस्त है | यह बात मिडिया को जारी सयुंक्त ब्यान में जय आजाद जय पच्छाद के पदाधिकारियों, जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल, जोंन अध्यक्ष तपेन्द्र, जाती राम कमल, हरिदास बनोलटा, किशन सिंह, रणवीर सिंह, विक्रम पड़िया, अनिल कुमार, जगदीश,  ज्ञान गौतम, इंद्र सिंह पड़िया, सुंदर सिंह, राम लाल, जगदीश, मोहन दत्त, देवी राम, कप्तान आदी ने कही | इस सन्दर्भ में जय आजाद जय पच्छाद पदाधिकारियों और कई एस एम सी अध्यक्षों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर से मुलाकात की और उन्होंने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिलकर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों की स्थिति से अवगत करवाया | पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया कि प्राईमरी स्कूल बघोड़, गलोग, मानवा, शाद पजोगा व सोडा ध्याड़ी में कोई भी शिक्षक नहीं है | शिक्षा मंत्री को बताया गया कि शाद पजोगा स्कूल को तो कोई भी अध्यापक न होने के कारण बंद कर दिया गया है जिससे वहां के लोगों में भारी रोष है | यही नहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयो शरगाँव, देवठी मझगाँव, जदोल टपरोली तथा कलोह डिंगर किन्नर आदि में भी स्टाफ की भारी कमी चल रही है | साथ ही कई मिडल व हाई स्कूल जिसमें लेऊ कुफर, रानाघाट, भनोग, कुडिया कडंग व भलग सहित कुल 24 स्कूलों में स्टाफ की कमी से बच्चों का भारी नुकसान हो रहा है | जी आर मुसाफिर ने जनहित में इन स्कूलों में चल रहे रिक्त पदों को भरने की मांग की | उन्होंने कहा कि इस विषय में प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी उन्होंने पत्र लिखा है और पच्छाद विधानसभा के स्कूलों में अध्यापको के रिक्त चल रहे पदों को भरने की मांग की है |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ उपमंडल के हाब्बन सेरटी में कच्चे टैंक में मिला व्यक्ति का शव

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के अंतर्गत हाब्बन क्षेत्र के सेरटी गांव में आज…

20 hours ago

महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे ने…

23 hours ago

भल्लू के पास मिक्सचर में बाजू आने से 15 बर्षीय की मौत

झंडूता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), झंडूता उपमंडल के पुलिस थाना तलाई के अंतर्गत आने वाले…

2 days ago

नगर परिषद नाहन में स्वच्छता कार्यशाला आयोजित, कचरा पृथक्करण और स्वच्छ सर्वेक्षण पर दिया गया विशेष जोर

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आज शहरी विकास विभाग,…

3 days ago

“किसी को उपहार, किसी को फटकार – यह तो न करो सरकार!”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), ग्रामीण क्षेत्रों में खोले जाएँ CBSE स्कूल – राजकीय भाषाई…

3 days ago

आपदा मित्र की समाज में अहम भूमिका- उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुक्रवार को आपदा मित्रों के…

3 days ago