मुख्य समाचार

सिरमौर : संयुक्त पटवार व कानूनगो संघ नारग ईकाई की बैठक आयोजित, नये कार्यकारणी का किया गया गठन

सिरमौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

संयुक्त पटवार व कानूनगो संघ नारग ईकाई की बैठक 4 जुलाई को कार्यालय कानूनगो एंव क्षेत्रीय कानूनगो नारग की अध्यक्षता में की गई | इस बैठक में सर्वसम्मति से पूर्व में गठित कार्यकारणी को भंग कर नये कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। इस बैठक में संदीप ठाकुर को प्रधान, संजीव कुमार को महासचिव, देव दर्शन को जिला प्रतिनिधि, रविता सैनी को सह सचिव, मधु शर्मा को वरिष्ठ उप प्रधान, जीत सिंह को प्रेस सचिव, महिमा देवी को उप प्रधान, दीपिका कुमारी को कोषाध्यक्ष, खेम सिंह क्षेत्रीय कानूनगो को मुख्य सलाहकार, निगम सिंह परमार कार्यालय कानूनगो को कानूनी सलाहकार, यशवीर सिंह को संगठन सचिव सर्वसम्मति से चुना गया। बैठक में उपरोक्त नव निर्वाचित कार्यकारिणी का सभी ने एक मत से समर्थन किया। बैठक में शेष बची हुई चन्दा की राशि को एकत्रित किया गया। इसके अलावा 8 जुलाई 2023 को जिला कार्यालय नाहन में संघ की राज्य स्तरीय होने वाली बैठक के बारे विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी क्षेत्रीय एवं कार्यालय कर्मचारियों को उपस्थित होने बारे समर्थन किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

4 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago