मुख्य समाचार

कुल्लू : उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने की जिला कौशल समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने की आज जिला कौशल समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि काठकुणी शैली में लघु हस्तशिल्प उत्पाद निर्माण के लिए कौशल विकास के अंतर्गत प्रशिक्षण देने के लिए का पाठयक्रम तैयार कर लिया गया है जिसे शीघ्र ही नेशनल स्किल डेवलपमेंट कौन्सिल से मंजूरी के बाद कोर्स शुरू किये जायेंगे, जिससे युवाओं को रोज़गार व् स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। इसी प्रकार से ड्रोन टेक्नीशियन के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा क्र लिया गया है तथा इसी वर्ष 20-20 प्रशिक्षुओं के दो बैच आरम्भ किये जायेंगे जिन्हें आईटीआई के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जायेगा।उन्होंने कहा कि इसी तर्ज पर कृषि एवं बागवानी में प्रशिक्षण कार्यक्रम आरम्भ किये जायेंगे जिसके लिए सम्बंधित विभागों के साथ उप समितियों की बैठक कर प्रशिक्षण कोर्स का खाका तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि एवं बागवानी से सम्बंधित पौधों की नर्सरी विकास का कोर्स कृषि विज्ञानं केंद्र बजौरा के सहयोग से करवाया जायेगा । इसी प्रकार से आईएचबीटी पालमपुर के द्वारा फ़ूड एंड फ्रूट प्रोसेसिंग का कोर्स करवाया जाएगा ताकि यहाँ के कृषि व् बागवानी उत्पादों की प्रोसेस्सिंग के द्वारा मूल्यवर्धन कर युवा उद्यमी अच्छी आमदनी कमा सकें। इसके साथ ही यहाँ की औषधीय जड़ीबूटियों पर आधारित एरोमेटिक हर्ब्स ग्रोइंग एंड मार्केटिंग का भी कोर्स आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को अप्रेंटिसशिप के लिए युवाओं को आवश्यकता अनुसार अवसर देने के भी निर्देश दिए। बैठक में जीएसटी एवं टेली के कोर्स के लिए अनिवार्य योग्यता को बीकॉम से जमा दो करने तथा राफ्टिंग गाइड के लिए बेसिक ट्रेनिगशुदा युवाओं को प्राथमिकता देने के निर्णय को भी मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में जिला कौशल समिति के समन्वयक सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago