Categories: Uncategorized

महाशिवरात्रि पर सराज में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी जीप, तीन युवकों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट

सराज क्षेत्र में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। थुनाग क्षेत्र के अंतर्गत एम.डी.आर.-91 लंबाथाच–कल्हणी मार्ग पर रविवार सुबह करीब 4 बजे बुनालीधार के समीप एक तेज रफ्तार जीप (एचपी 65 5148) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार चारों युवक बगस्याड़–रहीधार और आसपास के क्षेत्रों के निवासी थे और किसी कार्य से यात्रा कर रहे थे। तीखे मोड़ पर चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके चलते जीप सैकड़ों फीट गहरी खाई में गिर गई।हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घायल युवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान हृतिक ठाकुर (19) पुत्र संजीव कुमार, गांव रहीधार; सुनील (17) पुत्र ज्ञान चंद, गांव वह, डाकघर केलोधार; तथा ईशान (18) पुत्र संजीव कुमार, गांव थरजूण के रूप में हुई है। तीनों युवक बचपन के मित्र बताए जा रहे हैं।हादसे में घायल कुशाल (18) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।महाशिवरात्रि जैसे पावन दिन पर हुई इस दुखद घटना से पूरे सराज क्षेत्र में शोक की लहर है। जिला पुलिस अधीक्षक विनोद ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

15 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

18 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

21 hours ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

1 day ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

1 day ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

1 day ago