राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
पुराने बस स्टैंड राजगढ़ में नगर पंचायत द्वारा संचालित सार्वजनिक शौचालय में विशेषकर विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क सेवा प्रदान की जाए। इस आश्य की मांग कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर ने नगर पंचायत से की है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से काफी संख्या में बच्चे विभिन्न स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आते हैं जिनमें से अधिकांश बच्चे गरीब होते हैं जोकि शौचालय जाने के दस रूपये अदा नहीं कर पाते हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक शौचालय को नगर पंचायत द्वारा ठेके पर दिया गया है और ठेकेदार द्वारा शौचालय के इस्तेमाल करने के लिए 5 से 10 रूपये लिए जाते हैं। विशेषकर दूरदराज गांव से आने वाली छात्राएं पैसे न होने की स्थिति में शौचालय का प्रयोग नहीं कर पाती है। पवन तोमर ने नगर पंचायत से आग्रह किया है कि स्कूली बच्चों की इस समस्या को मध्यनजर रखते हुए स्कूल की वर्दी पहने हुए विद्यार्थियों से शौचालय शुल्क न लिया जाए। दूसरी ओर नगर पंचायत के सचिव अभिनव ने बताया कि कोठिया जाजर पंचायत के उप प्रधान पवन तोमर की ओर से अच्छा सुझाव आया है और इस बारे शीघ्र की कोई ठोस निर्णय लिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम…
ब्यूरो रिपोर्ट। जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली…
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…