Categories: Uncategorized

बॉलिंग-विकेटकीपिंग विवाद बना जानलेवा: बैट से वार, 14 वर्षीय किशोर ने IGMC में तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट।

जिले के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान हुआ मामूली विवाद एक दर्दनाक हादसे में बदल गया। इस घटना में 14 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल किशोर ने शिमला के IGMC में दम तोड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 1 अप्रैल 2026 को निहरी तहसील के दोघरी (धरोग) गांव में हुई। गांव में बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे, इसी दौरान बॉलिंग और विकेटकीपिंग को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया।बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर एक नाबालिग आरोपी ने पास पड़े लकड़ी के बैट से किशोर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन और स्थानीय लोग तुरंत उसे नागरिक अस्पताल सुन्नी ले गए, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे IGMC शिमला रेफर किया गया।घटना के बाद पुलिस ने घायल किशोर के भाई के बयान के आधार पर 2 अप्रैल 2026 को अभियोग संख्या 41/26 दर्ज किया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया था।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और हमले में इस्तेमाल लकड़ी का बैट भी बरामद कर लिया। वहीं, किशोर की मौत के बाद अब मामले में BNS की धारा 103 भी जोड़ दी गई है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

3 hours ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

3 hours ago

चौपाल में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ चार गिरफ्तार, वाहन से 14 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

7 hours ago

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

10 hours ago

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

1 day ago

14 वर्षीय नाबालिग से यौन अपराध का आरोप, 25 वर्षीय युवक हिरासत में

आशा डोगरा कुल्लू । कुल्लू। महिला पुलिस थाना कुल्लू में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका से…

1 day ago