Categories: Uncategorized

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ),

मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल के दौरान शुरू हुआ एक मामूली विवाद बेहद दर्दनाक हादसे में बदल गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल 14 वर्षीय किशोर ने उपचार के दौरान आईजीएमसी अस्पताल शिमला में दम तोड़ दिया। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यह घटना 1 अप्रैल 2026 को निहरी तहसील के दोघरी (धरोग) गांव में हुई। खास बात यह है कि विवाद में शामिल दोनों नाबालिग एक ही गांव के रहने वाले थे, जिससे पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।

जानकारी के अनुसार गांव के कुछ बच्चे मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। खेल के दौरान बॉलिंग और विकेटकीपिंग को लेकर बच्चों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।
इसी दौरान एक नाबालिग आरोपी ने गुस्से में आकर पास पड़े लकड़ी के बैट से दूसरे किशोर के सिर पर जोरदार वार कर दिया। वार इतना गंभीर था कि पीड़ित किशोर मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद वहां मौजूद बच्चों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत घायल किशोर को नागरिक अस्पताल सुन्नी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे तुरंत IGMC शिमला रेफर कर दिया। जहां कई दिनों तक इलाज चलने के बाद आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस ने घायल किशोर के भाई के बयान के आधार पर 2 अप्रैल 2026 को मामला दर्ज किया था। प्रारंभिक तौर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2) और 352 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। हमले में इस्तेमाल किया गया लकड़ी का बैट भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, किशोर की मौत के बाद अब मामले में BNS की धारा 103 भी जोड़ दी गई है। मौत की सूचना मिलते ही पुलिस टीम शिमला पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

कुल्लू में फर्जी चालान लिंक से 6.87 लाख की साइबर ठगी, एक क्लिक में खाली हुआ बैंक खाता

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में वाहन के चालान के नाम पर साइबर…

20 hours ago

ददाहू बाजार में युवक से मारपीट, तीन लोगों पर आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के ददाहू बाजार में एक युवक के साथ मारपीट करने का…

20 hours ago

राजगढ़ के फागू में पटाखे चलाने पर विवाद, युवक और उसकी मां से मारपीट का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के राजगढ़ क्षेत्र के फागू में युवक और उसकी मां के…

20 hours ago

नाहन के वाल्मीकि चौक पर पथराव मामला, एफआईआर दर्ज, अतिरिक्त बल तैनात..कानून तोड़ा तो होगा एक्शन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन स्थित वाल्मीकि चौक पर गेट लगाने को…

1 day ago

सोलन अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की टांग टूटने का आरोप, पिता ने डॉक्टर के निलंबन की मांग उठाई

ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…

2 days ago

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

3 days ago