मुख्य समाचार

किन्नौर : प्रदेश का विकास सुनिश्चित कर रही है वर्तमान हिमाचल सरकार – जगत सिंह नेगी

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने 10 दिवसीय किन्नौर प्रवास के दौरे के दौरान आज जिला के पूह उपमंडल की ग्राम पंचायत ठंगी का दौरा कर स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने इस दौरान ठंगी में विकास के कार्यों को गति प्रदान करने और चरणबद्ध रूप से विकासात्मक कार्यों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति व मेहनत की आवश्कता है और इस प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है वर्तमान प्रदेश सरकार। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ करने के लिए रिक्त पदों को भरने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के दौरान ओ.पी.एस बहाली का वादा किया गया था जिसे सरकार द्वारा पूर्ण किया गया। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा किए गए सभी वादों को भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद व भूमिहीन लोगों को नो-तोड़ के तहत भूमि उपलब्ध करवाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसके अतिरिक्त एफ.आर.ए के तहत भी लोगों को भू-पट्टे प्रदान करने के लिए किन्नौर जिला में एफ.आर.ए से संबंधित 4 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जिला किन्नौर के लोगों तक विभिन्न विभागों के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सभी विभागों का संयुक्त जागरूकता शिवर आयोजित किया जा रहा है। जागरूकता शिविर के तहत बागवानी, कृषि, पशुपालन, उद्योग, खाद्य आपूर्ति, कल्याण विभाग, अग्रणी बैंक, इत्यादि द्वारा विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिला किन्नौर के रकच्छम गांव में जागरूकता शिविर 28 जून व सुमरा में 07 जुलाई, 2023 को आयोजित किया जाएगा। राजस्व मंत्री ने कहा कि ठंगी में शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए एक फिल्टर टैंक का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किन्नौर में कम वोल्टेज की समस्या के निवारण के लिए टावर लाइन का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा किब्बर तक जीप योग्य सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा, ठंगी में खेल मैदान बनाया जाएगा तथा विपासना केंद्र के लिए पानी व सड़क का प्रावधान किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत ठंगी रूपा खोजान ने मुख्यातिथि एवम अन्य अतिथिगणों का स्वागत किया और पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश बोरिस ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जनजातीय सलाहकार समिति के सदस्य सूर्य बोरिस ने भी ग्राम पंचायत ठंगी आगमन पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी का स्वागत किया और पंचायत की विभिन्न मांगे मंत्री महोदय के समक्ष रखी।

Himachal Darpan

Recent Posts

बेटे ने शराब के नशे में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए…

16 hours ago

उद्योग मंत्री पहले 700 बैकडोर भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करें, फिर पारदर्शिता की बात करें : बलदेव तोमर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता…

17 hours ago

युवा कांग्रेस ने उठाए विकास के दावों पर सवाल, आधिकारिक दस्तावेजों के जरिए पेश किया पक्ष

​हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार के सतांण में विकास कार्यों को लेकर…

20 hours ago

जयदेवी में 34 वर्षीय अध्यापिका ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र के…

20 hours ago

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट ।मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने…

2 days ago

18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, आईटीआई का छात्र था मृतक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत…

3 days ago