Categories: Uncategorized

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी और संगठित कार्रवाई करते हुए अंतर-राज्यीय स्तर पर सक्रिय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 34.440 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करते हुए मुख्य आरोपियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना ठियोग पुलिस को मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ लोगों द्वारा मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर पहुंचकर वाहन को रोका। वाहन में चार व्यक्ति सवार थे, जिनकी पहचान चांद प्रकाश, विजय कुमार, अभिषेक और कैलाश के रूप में हुई।
पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली, जिसमें से 34.440 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके बाद चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर इस नेटवर्क के सप्लायर तक भी पहुंच बनाई। इसके बाद पंजाब के मानसा जिला निवासी आरोपी शिवदेव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस की स्पेशल टीम उसे पंजाब से पकड़कर ठियोग ले आई है, जहां उससे आगे की पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे भी जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बेटे ने शराब के नशे में पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या के आरोप में गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। भोरंज (हमीरपुर): थाना भोरंज के अंतर्गत बडैहर गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए…

11 hours ago

उद्योग मंत्री पहले 700 बैकडोर भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करें, फिर पारदर्शिता की बात करें : बलदेव तोमर

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता…

12 hours ago

युवा कांग्रेस ने उठाए विकास के दावों पर सवाल, आधिकारिक दस्तावेजों के जरिए पेश किया पक्ष

​हरिपुरधार ( दीपांशु शर्मा , संवाददाता ), हरिपुरधार के सतांण में विकास कार्यों को लेकर…

15 hours ago

जयदेवी में 34 वर्षीय अध्यापिका ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना क्षेत्र के…

15 hours ago

सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट ।मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने…

1 day ago

18 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत, आईटीआई का छात्र था मृतक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर जिले की नाहन तहसील की देवनी पंचायत…

3 days ago