मुख्य समाचार

रामपुर : देवी साहिब लाटी-जाहरी खड़काग के जीर्णोद्धार के लिए मांगी राशि

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

विकास खंड रामपुर के अंतर्गत आने वाली झाकड़ी पंचायत के खड़काग स्थित देवी साहिबा लाटी जाहरी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए मंदिर कमेटी ने आवाज उठाई है। इसको लेकर मंदिर कमेटी व ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल नाथपा झाकड़ी परियोजना  प्रमुख रवि चंद्र नेगी से मिला और निगम के प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। मंदिर कमेटी के अद्यक्ष ठाकुर दास, सचिव प्रकाश चंद व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि माता के प्राचीन मंदिर की स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मंदिर के प्रति क्षेत्र की पांच पंचायतों की आस्था बनी हुई है, लेकिन परियोजना प्रबंधन की ओर से अभी तक मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए कोई कदम नही उठाया गया है। उन्होंने कहा कि परियोजना प्रभावित एवं  विस्थापित क्षेत्रों के अधिकतर मंदिरों को परियोजना की ओर से पुनः निर्माण कर दिया गया है, जबकि देवी साहिबा लाटी जाहरी खड़काग मंदिर अभी तक जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि परियोजना निर्माण के लिए मंदिर की करीब ढाई बीघा भूमि का भी अधिग्रहण किया गया है। मंदिर की दयनीय हालत को सुधारने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने गुहार लगाई की जल्द से जल्द परियोजना प्रबंधन की ओर से राशि मुहैया करवाई जाए।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago