मुख्य समाचार

किन्नौर : जिला के आम लोगों की उचित मांगों को सहानुभूतिपूर्वक किया जाएगा पूर्ण

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज रिस्पा पंचायत के स्किबा गांव के नागिन माता परिसर में स्थानीय लोगों की जन-समस्याएं सुनी। उन्होंने इस दौरान लोगों की सभी उचित मांगों को सहानुभूतिपूर्वक पूर्ण करने का आश्वासन दिया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मूलभूत अधोसंरचना का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार का विशेष बल गुणात्मक और समयबद्ध रूप से राज्य की जनता को मूलभूत अधोसंरचना तैयार कर उसका उचित लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर को विकास के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने के लिए वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर अपने नैसंगिक सौंदर्य व आतिथ्य सत्कार के लिए देश सहित विदेश भर में प्रसिद्ध है। ऐसे में यह आवश्यक है कि यहां आने वाले अतिथिगण व पर्यटक हर प्रकार की सुविधा प्राप्त कर सकें जिसका मूल उद्धारण होता है दूर-दराज गांव व पर्यटक स्थलों तक सम्पर्क सड़क मार्गों की उपलब्धता तथा अन्य मूलभूत अधोसरंचनाओं का निर्माण। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब व जरूरतमंद लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर के आम लोगों की समस्याओं का निवारण सुनिश्चत बनाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने लोगों के स्किबा गांव की सम्पर्क मार्ग को पक्का करने, स्किबा में पार्क विकसित करने के कार्य व गांव के लिए मलनिकासी योजना इत्यादि जैसे बुनियादी कार्यों की मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिलाया। इस अवसर पर प्रधान ग्राम पंचायत रिस्पा राजेंद्र सिंह ने मुख्यातिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया और उप-प्रधान विजय कुमार ने धन्यावाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मंडलाधिकारी पूह विनय मोदी, किंफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago