खेल जगत

रामपुर : छात्र-छात्रा अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता देलठ स्कूल में हुई सम्पन्न

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देलठ में आयोजित हुई अंडर-14 खंड स्तरीय छात्र-छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता विधिवत सम्पन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए छात्र वर्ग में देलठ स्कूल तो छात्रा वर्ग में मझोली-टिप्पर स्कूल ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वही छात्रा वर्ग में वॉलीबॉल मुकाबले में मझौली टिप्पर पाठशाला विजेता व जाहू की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में लेलन पहले जबकि देलठ की टीम दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा खो-खो प्रतियोगिता में मझोली टिप्पर स्कूल प्रथम और देलठ पाठशाला द्वितीय स्थान पर रही। वही छात्र वर्ग में वॉलीबॉल मुकाबले में देलठ स्कूल विजेता जबकि शोली पाठशाला की टीम उपविजेता रही। साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में खुन्नी पाठशाला विजेता जबकि टेंडर हार्ट पाठशाला की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता के समापन समारोह पर स्थानीय विधायक नंदलाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जिनका स्कूल प्रबंधन ने यहाँ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया और शॉल, टोपी व समृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। विधायक नंदलाल ने अपने संबोधन में सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसी खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से जहां खिलाड़ियों के अंदर प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है, वही एक दूसरे से बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि खेल में हार और जीत एक ही सिक्के के दो पहलू हैं और खिलाड़ियों को हार से निराश ना होकर इससे सबक लेते हुए भविष्य में बेहतर करने का प्रण लेना चाहिए। विधायक नंदलाल ने कहा कि देश का भविष्य स्कूल की चारदीवारी में बनता है, इसीलिए प्रदेश सरकार बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए सदैव तत्पर है। विधायक नंदलाल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों की खेल प्रतिभाओं को उभारने के लिए प्रदेश सरकार खेलों के लिए अधोसंरचना विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे नशे से दूर रहकर सही दिशा में अपनी उर्जा का दोहन करने का भी आवाहन किया। कार्यक्रम के अंत मे विधायक नंदलाल ने सभी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह तथा मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य करतार ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान रुचिका राठौर, जोन प्रभारी राजीव ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, राम दयाल सोनी, पंचायत समिति सदस्य सुदेश कौशिक, प्रदेश सचिव अशवनी शर्मा, उपप्रधान कलम सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष तरुण कायथ, योगराज राणा, मधविंदर सिंह राणा, सुरेंद्र व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

2 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

2 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

2 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

5 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

5 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

5 days ago