मुख्य समाचार

निरमंड : बगना में मनाया विश्व योग दिवस, किया योगा अभ्यास

निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),

निरमंड की कोट पंचायत के युवा मंडल एवं आस्था स्वयं सहायता समूह बगना द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस गांव बगना में योग शिविर का आयोजन किया। योग शिविर की भारत सरकार द्वारा जारी थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है-धरती ही परिवार है। इस थीम से तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। इस योग शिविर में भारत स्वाभिमान संस्था के जिला प्रभारी रुकम राम विशेष रूप से उपस्तिथ रहे। इन्होनें उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न प्रकार के योगा करवा कर इन्हे अपनी निजी जिंदगी में रोजाना दिनचर्या बनाने का आव्हान  भी किया व योग के जरिये स्वस्थ रहने की कामना भी की। जिला प्रभारी रुकम राम पिछले कई वर्षों से योग के क्षेत्रों में गांव गांव में इस तरह के शिविर का आयोजन करते आ रहे है। इस शिविर में युवा मंडल प्रधान एम एस सहगल, कोषध्यक्ष कैलाश, गंगा राम, दीपक व स्वयं सहायता समूह के साथ साथ गांव के छोटे बच्चों व अन्य लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमानती मामले का उठाया फायदा, दोबारा तस्करी करते पकड़ी गई महिला

शिमला( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) जिला शिमला के रोहडू क्षेत्र में काफी समय…

17 hours ago

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम: 3-4 अप्रैल को येलो अलर्ट, तेज बारिश-बर्फबारी और आंधी की चेतावनी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर…

17 hours ago

सतलुज में कूदने जा रही महिला को पुलिस ने बचाया, आरक्षी ने लगाई नदी में छलांग

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), मानव जीवन की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते…

18 hours ago

उपायुक्त लाहौल‑स्पीति किरण भड़ाना के नेतृत्व में ग्राम पंचायत शांशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार

लाहौल (रणजीत लहौली ,संवाददाता ), “सामाजिक न्यायपूर्ण एवं सामाजिक सुरक्षित पंचायत” श्रेणी में 1 करोड़…

18 hours ago

नाहन के दो युवकों से 6.68 ग्राम चिट्टा बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के…

18 hours ago

भरवाईं स्कूल में नान बोर्ड कक्षाओं का परिणाम घोषित तथा शिक्षा -संवाद का हुआ आयोजन ।।

ऊना (अक्की रतन , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक…

18 hours ago