कुल्लू (मैं भी पत्रकार),
आज जिला कुल्लू कांग्रेस सेवादल द्वारा महेश शर्मा की अध्यक्षता में सैंज सामुदायिक अस्पताल में मरीजों को फल व जूस बांट कर ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया | महेश शर्मा ने कहा कि आज हमारे कांग्रेस पार्टी के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी का जन्मदिवस हॉस्पिटल में फल व जूस बांटकर मनाया | उन्होंने कहा कि राहुल जी कांग्रेस पार्टी की मजबूती व लोकतंत्र को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं और एक सद्भावना और भाईचारे का जो संदेश उन्होंने अपनी पदयात्रा में दिया उसी संदेश को कांग्रेस सेवादल गांव गांव में जाकर प्रचार प्रसार करेगी और पार्टी की मजबूती के लिए जी जान से कार्य करेंगे | उन्होंने राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बंजार के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर पूर्व प्रधान गाढ़ा पारली भागचंद व्यापारी विकास समिति सैंज के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सेवादल यंग ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष गविश शर्मा, तीर्थ राम, अशोक कुमार, बिहारी लाल व अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…
किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…
किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), एनआईसी ने साइबर धोखाधड़ी से सावधान रहने के…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), शिमला: आज दिनाँक 10 फरवरी, 2026 को पूर्वाह्न 11:30…