नगवाई (ब्यूरो रिपोर्ट),
विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण – II में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के सहयोग से एनएचपीसी चिकित्सालय, नगवाई कार्यालय परिसर में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया। परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने शिविर का उद्घाटन करते हुए रक्तदान की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदाता दूसरों की जान बचाने में अपना योगदान दे सकता है। इस अवसर पर डॉ. ज्योतिर्मय जैन मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति से रक्तदान करने का आग्रह किया। रक्तदान शिविर में पार्बती परियोजना व डुगर परियोजना के कार्मिको ने रक्तदान किया। इस रक्तदान में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। अशोक कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (वित्त), साजन मोइदीन, महाप्रबंधक (यांत्रिक), श्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ. विशाल, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू, अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…