Categories: Uncategorized

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट।

पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। रविवार को विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने भरतगढ़-नालागढ़ को जोड़ने वाले दो अहम स्टेट हाईवे—पंजैहरा रोड और दभोटा रोड—को करीब अढ़ाई घंटे तक जाम कर दिया। इस दौरान भारी बारिश के बावजूद प्रदर्शनकारी सड़कों पर डटे रहे और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।प्रदर्शन का नेतृत्व पंजाब मोर्चा के कन्वीनर गौरव राणा, किरती किसान मोर्चा के प्रधान हरप्रीत सिंह भट्टो, बीकेयू बहिराम के अवतार सिंह सहित कई नेताओं ने किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और पंचायत मंत्री अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ रोष जताते हुए चेतावनी दी कि यदि टैक्स कम नहीं किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।संघर्षकारी संगठनों ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि 31 मार्च की आधी रात के बाद किसी भी समय पंजाब-हिमाचल के सभी एंट्री प्वाइंट्स को अनिश्चितकाल के लिए जाम किया जा सकता है। इसमें कीरतपुर साहिब-मनाली नेशनल हाईवे, घनौली-भरतगढ़ मार्ग समेत रोपड़ जिले के 11 और पूरे पंजाब के 33 एंट्री प्वाइंट शामिल हैं। नेताओं ने स्पष्ट किया कि अब किसी तरह के समझौते की गुंजाइश नहीं है और हिमाचल सरकार को टोल नाके तुरंत हटाने होंगे।करीब अढ़ाई घंटे बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। तहसीलदार श्री आनंदपुर साहिब संदीप कुमार और थाना प्रभारी जतिन कपूर ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनका मांग पत्र लिया और उच्च स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। इसके बाद जाम तो खोल दिया गया, लेकिन यातायात पूरी तरह सामान्य होने में करीब चार घंटे लग गए।इस बीच पठानकोट टैक्सी यूनियन के जिला प्रधान रिंकू कुमार ने घोषणा की कि 1 अप्रैल को पठानकोट-डल्हौजी और चम्बा-धर्मशाला रूट को भी पूरी तरह ब्लॉक किया जाएगा, जिससे आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे आरोपी

ब्यूरो रिपोर्ट। धर्मपुर में 13.630 किलो चूरा-पोस्त के साथ दो गिरफ्तार, ट्रक में सवार थे…

14 hours ago

WhatsApp यूजर्स के लिए 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव! मैसेज भेजने पर लगेगा चार्ज, जानें किस पर पड़ेगा असर

ब्यूरो रिपोर्ट WhatsApp इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए अहम खबर है। हालांकि 1…

14 hours ago

सोलन में नशे का नेटवर्क बेनकाब! 6 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशा बरामद

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन। एंटी-चिट्टा अभियान के तहत जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के…

14 hours ago

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

22 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

22 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

1 day ago