Categories: Uncategorized

भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर व रास्ते में मौत

हेमंत चौहान श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर के श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बांदल–सुराख मार्ग पर खाला क्यार के समीप एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। कार जैसे ही खाला क्यार के पास पहुंची, चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में समा गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।इस दुर्घटना में 36 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र बलबीर सिंह, निवासी खाला क्यार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 48 वर्षीय गुमान सिंह पुत्र अमर सिंह, निवासी धार टारन गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। घायल गुमान सिंह को उपचार के लिए डॉ. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज, नाहन ले जाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन पर से नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा लिए हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है।पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। इस दुखद हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

5 days ago