मुख्य समाचार

लाहौल : लाहौल स्पिति पुलिस द्वारा “Race Against Drugs” का किया गया आयोजन

केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

जनजातीय जिला लाहौल स्पिति पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम में आगे बढ़ते हुए आज “Race Against Drugs” का आयोजन किया गया। इस “Race Against Drugs” को जिला पुलिस के मुलाजमानों के अतिरिक्त स्थानीय महिला मण्डल की मेम्बर, स्कूली छात्रों व अन्य विभागों के कर्मचारियों द्वारा भाग लेकर सफल बनाया गया। यह दौड़ साक्स नाला केलांग से शुरु होकर कमाण्डर नाला से होते हुए वापिस पुलिस ग्राउंड केलांग में पहुँचकर संम्पन्न हई। इस दौड़ में जिला पुलिस अधीक्षक, मयंक चौधरी, आईपीएस के साथ-साथ अन्य कुल 108 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशंसा के योग्य व बाकि समाज के लिए प्रेरणा स्वरूप सबसे छोटी उम्र की प्रतिभागी कुमारी पल्लवी (उम्र 08 बर्ष) तथा सबसे अधिक उम्र की प्रतिभागी श्री मती आंगमों (उम्र 69 वर्ष) द्वारा भाग लिया गया व दौड़ को पूरा किया गया। “Race Against Drugs” में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को जिला पुलिस की ओर से भागीदारी प्रमाण देकर समान्नित किया गया, तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने बारे आग्रह किया गया है। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी, आईपीएस ने “Race Against drugs” में भाग लेने वाले स्थानीय महिला मण्डल, स्कुली छात्रों व अन्य विभागों के कर्मचारियों का आभार वयक्त किया है |

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

4 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago