Categories: Uncategorized

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना।

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में 3 साल की बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को एक प्रवासी परिवार की दो बेटियों को पड़ोस का एक व्यक्ति कन्या पूजन के लिए अपने घर ले गया था। कुछ समय बाद एक महिला ने बच्ची की मां को बताया कि उसकी बेटी घायल हो गई है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और बच्ची को अस्पताल ले गए।अस्पताल में जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि बच्ची को लगी चोटें किसी हादसे की नहीं हैं। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई और बच्ची को ऊना अस्पताल रेफर किया गया।डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

3 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

3 days ago