मुख्य समाचार

सिरमौर : कला और जेबीटी अध्यापकों की काउंसलिंग 19 और 20 जून को – गुरजीवन कुमार

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला सिरमौर में विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 2 पदों व जेबीटी के 3 पदों पर भर्ती हेतु उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में 19 और 20 जून काउंसलिग की जायेगी। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर गुरजीवन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 2 पद (ऑर्थाे का एक पद एवं दृष्टि बाधित एक पद) की काउंसलिंग 19 जून 2023 को प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय, नाहन में जायेगी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित जेबीटी के 3 पदों (ऑर्थाे का एक पद, दृष्टि बाधित एक पद व श्रवण बाधित एक पद) की काउंसलिंग 20 जून 2023 को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन में होगी। गुरजीवन कुमार ने कहा कि  निदेशालय, श्रम व रोजगार हिमाचल प्रदेश, शिमला द्वारा सभी पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किये जा चुके है लेकिन ऐसे पात्र अभ्यर्थी जिन्हें सूचना प्राप्त नहीं हुई है, वे भी निर्धारित तिथि को काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे से उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में काउंसिलिंग के लिए पहुंचना सुनिश्चित बनायें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

14 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

16 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

19 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

20 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

20 hours ago