मुख्य समाचार

सिरमौर : फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को- उपायुक्त  

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों पच्छाद, नाहन, श्री रेणुका जी, पांवटा साहिब और शिलाई में फोटोयुक्त मतदातासूचियों की विशेष पुनरीक्षण-2024 गतिविधियां प्रारम्भ कर दी गई हैं।  पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों काअंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रथम जून2023 से 20 जुलाई 2023 तक निर्वाचन के लिये अधिकृत अधिकारियों को निर्वाचनरजिस्ट्रीकरण नियमों तथा आईटी एप्लीकेशन के प्रयोग के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई से 21 अगस्त 2023 तक बूथ लेव अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर मदाता सूचियों का सत्यापन किया जायेगा। मतदाता केन्द्रों के युक्तिकरण, पुनर्व्यवस्था, मतदाता सूचियों अथवा फोटापहचान पत्र की त्रुटियों का निपटारा व मतदाता सूचियों की अन्य कमियों का निपटारा 22अगस्त से 29 सितम्बर 2023 तक किया जायेगा। 1 जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि पर अनुपूरक सूचीऔर एकीकृत प्रारूप मतदाता सूचियों को 30 सितम्बर से 16 अक्तूबर तक तैयार किया जायेगा जबकि प्रारूप का प्रकाशन 17 अक्तूबर 2023 को कर दिया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि दावे व आक्षेप दाखिल करने की अवधि 17 अक्तूबर से 30 नवम्बर 2023 तक रखी गई है और दावों और आक्षेपों का निपटारा 26 दिसम्बर 2023 को किया जायेगा। फोटायुक्त मतदातासूचियों का अंतिम प्रकाशन 05 जनवरी 2024 को कर दिया जायेगा। उन्होंने जिला के समस्त नागरिकों से आहवानकिया है कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर मतदाता सूचियों का सत्यापन केदौरान पूर्ण सहयोग प्रदान करें। सुमित खिमटा ने जिला के समस्त नागरिकों,राजनीतिक दलों, गैर सरकारी स्वयं सेवी संगठनों, महिला मंडलों एवं युवा मंडलोंसे आहवान किया है कि वे सभी प्रारूप प्रकाशन की आगामी अवधि 17 अक्तूबर 2023 से 30नवम्बर 2023 के दौरान मतदाता सूचियों का निरीक्षण सुनिश्चित करके पात्र नागरिकों केनाम दर्ज करवाने तथा अपात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में से हटवाने में अपनापूर्ण सहयोग प्रदान करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

8 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago