कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),
कुल्लू पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में दो मामले दर्ज किये गए है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलो में 41 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस अधिक्षक साक्षी वर्मा ने बताया कि सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गैमन पुल चौक पर नाकाबंदी के दौरान लाल सिंह (41 वर्ष) पुत्र सागर दास निवासी गांव चडोल डा0 न्योली तह0 व जिला कुल्लू के कब्जे से 27 ग्राम हेरोईन/ चिट्टा बरामद किया है। और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम ने भी डोभी पुराना पुल के समीप नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी नम्बर CH 01CK 9036 की नियमानुसार चैकिंग की तो पृथ्वी चंद पुत्र थली राम निवासी गांव भरमेरा, जिला मण्ड़ी तथा नितीश कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव व डाकघर भ्राडू, जिला मण्डी के कब्जे से 14 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि मामलों में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। आगामी कार्भीयवाही जारी है और आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है कि इस चिट्टे की खेफ कहां से लायी गयी थी और कहां इसकी की सप्लाई की जा रही थी।
ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…