अपराध /दुर्घटना

पुलिस के हाथ लगी देसी शराब की 2160 बोतलें

ठियोग (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ)

नशे के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है | डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानाकारी देते हुए कहा कि उपरी शिमला के उपमंडल में देर रात छैला क्षेत्र में जब पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग व चेकिंग की जा रही थी, तो ठियोग से एक संदिग्ध टेंपो संख्या एचपी 63सी 4262 छैला से कोटखाई की ओर जा रहा था | भुई, पीपी छैला के पास वाहन को रोकने के बाद 2 स्वतंत्र गवाहों के सामने वाहन की तलाशी ली गई, जिसमे 180 पेटी देसी संतरा, देसी शराब की 2160 बोतलें बरामद की गई | आरोपी विशाल पुत्र लेफ्टिनेंट देविंदर चौहान निवासी ग्राम कुमटू तहसील कोटखाई वाहन चला रहा था। थाना ठियोग में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और वाहन को कानून के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है तथा आगे की कार्यवाही की जा रही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

9 hours ago

हिमाचल के इन जिलों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक गिरा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…

1 day ago

धर्मपुर में टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…

1 day ago

कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख युवक को परीक्षा से रोकने पर गुरमीत सिंह ने उठाए सवाल

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…

1 day ago

परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…

1 day ago