Categories: Uncategorized

सविष्कार हिमाचल की एक दिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न

विकास शर्मा (ब्यूरो चीफ , शिमला)

सोमवार को सविष्कर हिमाचल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूआईआईटी परिसर में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया ।  इस सेमिनार का मुख्य विषय Startup for sustainable development रहा । सेमिनार के मुख्य अतिथि एवं वक्त श्री अनुज शर्मा रहे । ये जानकारी सविष्कार के  राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रित्विक ठाकुर ने दी ।

रित्विक ने बताया कि अनुज द हिमालयन कंपनी के डायरेक्टर हैं और साथ ही अपना अनुभव टेड एक्स में भी सांझा कर चुके हैं । इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद श्रीवास्तव रहे । इस सेमिनार का मुख्य आकर्षण यूआईटी के ही दो स्टार्टअप्स राज एसएस और सिलिकॉन गैरेज रहे। यह दोनों ही स्टार्टअप यूआईटी के छात्रों द्वारा ही चलाए जा रहे हैं ।

इन दोनों स्टार्टअप्स के संस्थापकों ने ने अब तक के अपने जीवन और चुनौतियों  के बारे में बताया  । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अनुज शर्मा  ने सभी छात्रों को स्टार्टअप कैसे  किया जाए इस बारे में बताया । साथ ही उन्होंने छात्रों को बताया कि किस प्रकार उन्हें चुनौतियों का सामना करना है और किस तरह अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना है । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आनंद श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत एक ऐसा उभरता देश है जहां अब ज्यादा से ज्यादा नौजवान  अपना खुद का स्टार्टअप कर रहे हैं । जिससे देश की अर्थव्यवस्था भी आने वाले समय में सशक्त होगी।

इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश ठाकुर ,  प्रांत संगठन मंत्री गौरव अत्री जी इकाई अध्यक्ष विशाल सकलानी तथा प्रांत मंत्री आकाश नेगी भी उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

3 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago