मुख्य समाचार

मंडी : समाज के 28 प्रतिशत हिस्से का तंबाकू के चंगुल में फंसना है चिंता का विषय

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

एंकर- हिमाचल प्रदेश में 28 प्रतिशत समाज का हिस्सा तंबाकू के चंगुल में फंस चुका है और यह एक चिंता का विषय है। यह बात प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी,स्वास्थ्य एवं जन संपर्क विभाग के सीपीएस संजय अवस्थी ने अपने मंडी जिला के सुंदरनगर दौरे के दौरान मीडिया से औपचारिक बातचीत में कही। इस मौके पर संजय अवस्थी ने हिमाचल डेंटल कॉलेज सुंदरनगर द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संजय अवस्थी ने हिमाचल डेंटल कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सकों द्वारा तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर तैयार विभिन्न मॉडलों का अवलोकन भी किया। संजय अवस्थी ने कहा कि नशे के दुष्प्रभाव को लेकर प्रदेश सरकार सहित विभिन्न संस्थाएं लोगों को जागरुक करने का कार्य कर रही है। उन्होंने समाज के हर वर्ग से आह्वान करते हुए कहा कि सिगरेट पीना और तंबाकू का सेवन करना एक धीमा जहर है और इनका त्याग कर लोग स्वास्थ्य जीवन जी सकते हैं। इसके साथ संजय अवस्थी ने कहा कि जहां सिगरेट पीना व्यक्ति के लिए हानिकारक है वहीं इससे आसपास के लोगों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। वहीं सीपीएस संजय अवस्थी ने बुधवार को हिमाचल डेंटल कॉलेज में आधुनिक तकनीक से लैस 40 लाख की सीटी स्कैन मशीन का भी शुभारंभ किया।  सीपीएस संजय अवस्थी ने कहा कि मेडिकल साइंस में प्रतिदिन आधुनिक तकनीक को लेकर बढ़ौत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल डेंटल कॉलेज अब प्रदेश का एकमात्र ऐसा डेंटल कॉलेज है जहां पर दंत उपचार के लिए सीटी स्कैन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

4 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

10 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

10 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

10 hours ago