मुख्य समाचार

मंडी : सुंदरनगर स्थित क्वार्टर से कॉलेज निकला 18 वर्षीय छात्र लापता

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

सुंदरनगर स्थित अपने क्वार्टर से राजकीय बहु तकनीकी संस्थान सुंदरनगर के लिए निकला एक 18 वर्षीय छात्र रहस्यमई परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने बेटे की तलाश हर जगह की लेकिन उसका कोई भी अता-पता नहीं चल पाया. बेटे के लापता होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। जिसके चलते अब परिजनों ने मामले की शिकायत सुंदरनगर पुलिस को सौंप बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पिता दुर्गा सिंह निवासी हवाणी सदर मंडी ने बताया कि उनका 18 वर्षीय बेटा अपनी बहन के साथ सुंदरनगर स्थित एक क्वार्टर में रहता है। मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे वह क्वार्टर से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान सुंदरनगर के लिए निकला था. जब शाम तक वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश हर जगह की लेकिन उसका कोई भी अता पता नहीं चल पाया है। अब उसका फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है. पिता दुर्गा सिंह ने बताया कि बीते रोज बेटे ने एमबीए का टेस्ट दिया था उसमें उत्तीर्ण न होने के चलते बेटा कुछ परेशान था। वही पिता दुर्गादास ने मामले की शिकायत सुंदरनगर पुलिस को सौंप बेटे को ढूंढने की गुहार लगाई है। पिता ने मीडिया के माध्यम से लोगों से भी आम जनता से अपील की है कि अगर उसका बेटा कहीं भी दिखाई देता है तो उसके नंबर 9817317061 पर संपर्क कर सकते हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता युवक को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago