मुख्य समाचार

मंडी : जोनल हॉस्पिटल में शुरू हुए महिला रोगों के दूरबीन विधि से आप्रेशन

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

जोनल हॉस्पिटल मंडी में अब दूरबीन विधि से महिला रोगों से संबंधित सभी प्रकार के आप्रेशन शुरू हो गए हैं। एनएचएम के तहत जोनल हास्पिटल मंडी के एमसीएच विंग को दूरबीन विधि से संबंधित सभी प्रकार के उपकरण मुहैया करवा दिए गए हैं। इससे पहले यह सुविधा मेडिकल कॉलेज नेरचौक और प्राईवेट अस्पतालों में ही उपलब्ध थी। प्राईवेट हास्पिटल में लोगों को दूरबीन विधि से आप्रेशन करवाने की भारी भरकम रकम अदा करनी पड़ती थी। जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डा. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि मातृ एवं शिशु अस्पताल में मॉडलर आप्रेशन थिएटर का निर्माण किया गया है जहां पर अब दूरबीन विधि से आप्रेशन की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। अभी तक यहां पर तीन महिलाओं के सफल आप्रेशन किए जा चुके हैं। इसमें एमसीएच के स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. वरूण कपूर, डा. तनु वर्मा, मेडिकल कालेज नेरचौक के एनेस्थिसिया विशेषज्ञ डा. जसवंत ठाकुर, जोनल हास्प्टिल से डा. दिनेश राही और एचएलएल लाईफ केयर की तरफ से बायोमेडिकल इंजीनियर देवेंद्र सुकुमारन ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। लोगों को अब इस सुविधा के लिए कहीं और नहीं भटकना पड़ेगा। सप्ताह में हर मंगलवार और शुक्रवार को सर्जरी का दिन निर्धारित किया गया है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. वरूण कपूर ने बताया कि दूरबीन विधि से होने वाला आप्रेशन समाान्य आप्रेशन से ज्यादा सुरक्षित होता है। इसमें मरीज को छोटा सा चीरा लगाया जाता है और आप्रेशन के दूसरे या तीसरे दिन उसे छुट्टी भी दे दी जाती है। अभी तक तीन महिलाओं के आप्रेशन किए गए हैं जिनमें दो महिलाओं की बच्चेदानी निकाली गई है जबकि एक महिला की टयूब का आप्रेशन किया गया है। तीनों महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं। दूरबीन विधि से आप्रेशन करवा चुकी सरकाघाट निवासी गंगा देवी ने बताया कि उन्हें ब्लीडिंग की समस्या से जूझना पड़ रहा था। इसके लिए उन्होंने हर जगह उपचार करवाया लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। जोनल हास्पिटल में उनका दूरबीन विधि से आप्रेशन हुआ और अब वो बेहतर महसूस कर रही हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

12 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

12 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

13 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

14 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

16 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

17 hours ago