मुख्य समाचार

मंडी : सीएम साहब पूरे 12 महीने दो मिड डे मील वर्करों को वेतन- मिड डे मील वर्कर

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

पूर्व में रही भाजपा सरकार से मिड डे मील वर्कर ने 10 महीने के बजाय पूरे 12 महीने वेतन देने की मांग रखी थी। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मिड डे मील वर्करों की इस मांग अनसुना कर दी था। जबकि हाईकोर्ट ने मिड डे मील वर्कर को 12 महीने वेतन देने का फैसला सुनाया था। अब इस फैसले को प्रदेश कांग्रेस सरकार लागू करें और मिड डे मील वर्कर को पूरे 12 महीने वेतन दे। यह मांग आज सीटू के बैनर तले धरना प्रदर्शन के दौरान मिड डे मील वर्कर ने उठाई है। वहीं इस दौरान सीटू ने मिड डे मील वर्कर की छंटनी पर भी प्रदेश सरकार को घेरा। सीटू का कहना है कि मिड डे मील वर्कर्स पिछले 20 -20 सालों से स्कूलों में दोपहर भोजन बनाने का काम कर रही है और अब स्कूलों में बच्चों के कम संख्या होने व स्कूल बंद करने के कारण उन्हें हटाया जा रहा है। सीटू ने इसका विरोध करते हुए मिड डे मील वर्कर की छंटनी को रोकने और इन्हें विभाग में ही मर्ज करने के लिए नीति बनाने की मांग उठाई है ।इस मौके पर सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के फैसले के अनुसार मिड डे मील वर्कर को 10 महीने के बजाय 12 महीने का वेतन दे। उन्होंने कहा कि मिड डे मील वर्कर बिना किसी छुट्टी के लगातार अपनी सेवाएं दे रही है और हैरानी की बात है कि विभाग द्वारा मिड डे मील वर्कर को तीन चार महीने बाद वेतन दिया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मिड डे मील वर्करों को आंगनवाड़ी वर्करों की तरह साल में 20 छुट्टियां, वर्दी व साथ हरियाणा की तर्ज पर वेतन देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि मिड डे मील वर्करों को भी विभागीय कर्मचारी बनाने के लिए सरकार पोलिसी बनाएं। 

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

9 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

10 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

14 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

14 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

17 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

17 hours ago