मुख्य समाचार

राजगढ़ : राजगढ़ विद्यालय में अखिल भारतीय क्विज 2023 प्रतियोगिता आयोजित

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

भारतीय रिजर्व बैंक शिमला द्वारा स्कूली छात्रों के लिए वित्तीय साक्षरता पर अखिल भारतीय क्विज 2023 राजगढ़ खंड की प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के प्रांगण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य सुशील राणा तथा राजीव अरोड़ा अग्रणी जिला प्रबंधक नाहन जिला सिरमौर द्वारा की गई। इस प्रतियोगिता में राजगढ़ खंड के 8 विद्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोगटाली से कनिका एवं आरुषि, द्वितीय स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सानियों दीदग से आस्तिक एवं आकाश तथा तृतीय स्थान पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ से धीरज एवं आशीष इत्यादि ने स्थान प्राप्त किये। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रथम स्थान विजेता को ₹5000 की नगद राशि, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को ₹4000 की नगद राशि तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को ₹3000 की नगद राशि के साथ ट्रॉफी तथा प्रतियोगिता प्रमाण पत्र दिए गए। प्रधानाचार्य सुशील राणा द्वारा जानकारी दी गई। इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में बैंकों के लेनदेन संबंधी जागरूकता, तथा विद्यार्थियों के अंदर वित्तीय लेनदेन के संबंध में संपूर्ण जानकारी तथा किसी प्रकार की ऑनलाइन ऑफलाइन ठगी से बचने के उपाय इत्यादि के बारे में विद्यार्थियों को संपूर्ण जानकारी दी गई। राजगढ़ खंड के 8 विद्यालयों जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाहन, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला फागु, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडिया घाट, राजकीय उच्च पाठशाला दून देरिया, राजकीय उच्च पाठशाला धरोटी इत्यादि विद्यालयों के दो दो विद्यार्थियों सहित प्रत्येक विद्यालय के नोडल ऑफिसर द्वारा भाग लिया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए प्रतियोगिता इंचार्ज विनोद कमल प्रवक्ता वाणिज्य, राजगढ़ खंड के नोडल ऑफिसर राकेश कुमार TGT NM, राजेश भारत प्रवक्ता अर्थशास्त्र तथा राजीव लखन पाल TGT NM इत्यादि ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

10 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

10 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

10 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

12 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

14 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

14 hours ago