मुख्य समाचार

रामपुर : रामपुर में प्रवीण हत्याकांड मामले पर कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य से मिले फिटनेस यूट्यूबर

रामपुर (मैं भी पत्रकार),

अभी हाल ही में रामपुर बुशहर के साथ लगते क्षेत्र ब्रो दौरे के दौरान लोक निर्माण, युवा सेवाएं और खेल मंत्री विक्रमादित्य से प्रवीण हत्याकांड मामले पर फिटनेस युट्यूबर ने मुलाकात की। कमलकांत राणा जिन्हें सोशल मीडिया पर राणा द वाइपर के नाम से जाना चाहता है उन्होंने शुरू में इस मुद्दे को जस्टिस फॉर प्रवीण करके उठाया था। हत्याकांड मामले पर बातचीत की और साथ ही साथ उनके परिवार के लिए विक्रमादित्य से गुजारिश की कि मृतक के परिजनों के परिवार को आर्थिक सहायता या उनकी पत्नी को कोई रोज़गार का अवसर दिया जाए जिससे उनका घर परिवार चल सके और साथ ही साथ राणा ने बताया कि रामपुर बुशहर में बढ़ते हुए नशे पर गहराई से विचार किया जाए और रामपुर बुशहर को नशा मुक्त बनाया जाए। राणा ने बताया कि उनका भी एक “नशा मुक्त फिट हिमाचल” अभियान है। जिसमें की समय-समय पर लोगों को नशे से दूर व फिटनेस के प्रति जागरुक करते आ रहे हैं। साथ ही साथ राणा ने कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह से यह भी निवेदन किया कि प्रवीण हत्याकांड के मामले में पकड़े गए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए और मृतक के परिजनों को इंसाफ मिलना चाहिए और यह भी मांग की कि रामपुर बुशहर में पुलिस कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि की जाए। विक्रमादित्य सिंह ने आश्वासन दिया कि हर एक बातों पर अमल किया जाएगा और उस पर कार्यवाही की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

8 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

8 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

8 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

10 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

12 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

13 hours ago