मुख्य समाचार

मनाली : डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली की छात्रा ने प्रदेश में हासिल किया आठवाँ स्थान

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली  की छात्रा मारिशा ने 10वीं के हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के परीक्षा परिणाम में 98.14% अंक प्राप्त करके प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। यह छात्रा एलकेजी से 10वीं कक्षा तक इसी विद्यालय की छात्रा रही है। बचपन से ही यह छात्रा अपना कार्य निष्ठा और लगन से करती है। इसकी उपलब्धि पर डीएवी परिवार को गर्व है। मारिशा माता पिता का मनाली में निजी व्यवसाय है। हर्षिता ने 97.14% तथा जानवी ने 97%अंक हासिल किए हैं। विद्यालय के कुल  91 छात्रो ने 10वीं परीक्षा दी थी। 91 छात्रों में से 33 छात्रों ने 90% से अधिक अंक, 36 छात्रों ने 80% से अधिक 19 छात्र 70% अधिक तथा 3 छात्र 60% से अधिक अंक हासिल कर विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत बना दिया है। सभी छात्रों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य आर एस राणा ने संपूर्ण डीएवी परिवार की ओर से 10वीं के सभी छात्रों को तथा इनके अभिभावकों को इस उत्कृष्ट सफलता के लिए बधाई दी है। साथ ही उन्होंने डीएवी स्कूल के अध्यापकों को भी बधाई दी है। मारिशा ने कहा कि वह बड़े होकर हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सिका बनकर देश के जरूरतमंद लोगों की सहायता करके अपनी अहम भूमिका देश सेवा में निभाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त, 4-5 लोगों की मौत की सूचना

ओपी शर्मा चम्बा। तीसा। चंबा जिले के तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक बड़ा…

1 day ago

चम्पा के पत्र पर पीएमओ का संज्ञान, चूड़धार पैदल मार्ग पर प्रशासन ने मांगी विस्तृत रिपोर्ट

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के शाया-छबरोन क्षेत्र से चूड़धार मंदिर तक सुरक्षित एवं व्यवस्थित…

1 day ago

खेतों में गया था परिवार, पीछे आग ने घर किया खाक

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के उपमंडल पधर के बरोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर भीषण अग्निकांड…

2 days ago

11वीं की छात्रा से बार-बार यौन शोषण, आरोपी पर पुलिस का शिकंजा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला जिले के कुमारसैन थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ…

2 days ago

नाहन में तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला शुरू, बच्चों ने सीखी अभिनय की बारीकियां

संध्या कश्यप नाहन। उम्मीद फाउंडेशन एवं स्टेपको सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में नाहन स्थित वारटाइम…

2 days ago

नाबालिग को प्रताड़ित कर घर तक पहुंचा आरोपी, कोर्ट ने भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट। रामपुर/किन्नौर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर, रामपुर ने नाबालिग से छेड़छाड़ एवं…

2 days ago