मुख्य समाचार

मंडी : कपाही दंगल में रोहतक के पहलवान ने दिल्ली के पहलवान को हराकर जीती बड़ी माली

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कपाही का मशहूर दंगल व दो दिवसीय श्री सतबाला कामेश्वर देवता मेला का विधिवत रूप से समापन हो गया। समापन समारोह में सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल एवं सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर संयुक्त रूप से बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. जिन्हे श्री सतबाला कामेश्वर देवता कमेटी के सदस्यों ने शॉल व टोपी पहना कर सम्मानित किया। मेले के समापन अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया गया जिसमें हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली के नामी पहलवानों ने भाग लिया। देर रात तक चले दंगल में रोहतक के पहलवान जयदीप ने दिल्ली के टिंकू पहलवान को हराकर बड़ी माली का खिताब अपने नाम किया। इसी तरह से छोटी माली के मुकाबले में रोहतक के पहलवान मोगली ने सुंदरनगर के पहलवान विजय को पटखनी देकर जीत हासिल की। मुख्यातिथि ने विजेता तथा उपविजेता पहलवानों को इनामी राशि देकर सम्मानित किया। दंगल का सफल मंच संचालन संजय यादव ने किया तथा सरदार स्वर्ण सिंह, मुनीलाल एवं रिंटू सिंह ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश नायक सहित श्री सतबाला कामेश्वर देवता कमेटी के प्रधान भूपेंद्र रावत, उपप्रधान धनवंत रावत, सचिव दुर्गा सिंह राणा, कोषाध्यक्ष अनिल रावत, पूर्व प्रधान धनवंत सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, बंसीलाल, अमर सिंह ठाकुर, जसवंत सिंह राणा, हुकम सिंह बन्याल तथा देवी सिंह रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

6 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

6 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

6 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

8 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

10 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

10 hours ago