मुख्य समाचार

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुखु लगातार हिन्दुओं का कर रहे हैं अपमान : बिंदल

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

माननीय मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू लगातार हिन्दुओं का अपमान कर रहे हैं, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के बाद सुक्खू ने प्रदेश के बाहर जाकर कहा था कि 97 प्रतिशत हिन्दु आबादी वाले हिमाचल प्रदेश ने हिन्दुवादी संगठन भाजपा को हरा कर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाई है। बैंगलूरू (कर्नाटक) चुनाव में एक बार फिर सुक्खू ने कहा कि 97 प्रतिशत हिन्दु आबादी वाले हिमाचल में हिन्दुवादी संगठन भाजपा की हार हुई। डॉ. राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने उक्त स्टेटमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। डॉ. बिन्दल ने कहा कि सुक्खू का ब्यान करोड़ों हिन्दुओं का अपमान है। कर्नाटक में मुख्यमंत्री का यह ब्यान केवल मुस्लिम तुष्टीकरण के लिए दिया गया ब्यान है जहाँ कांग्रेस खुल्लमखुल्ला मुस्लिम आरक्षण की घोषणा करके वोट लेने में लगी है और पी.एफ.आई जैसे राष्ट्र विरोधी संगठन की तुलना राष्ट्रवादी धार्मिक संगठन बजरंग दल से करके मुस्लिम वोटों का ध्रुवीकरण कर रही है | उसी कड़ी में हिमाचल के मुख्यमंत्री का ब्यान हिन्दु विरोधी मानसिकता के साथ दिया गया ब्यान है जो पूरा तरह निंदनीय है। डॉ. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का इतिहास सदा ही मुस्लिम तुष्टीकरण का रहा है। श्री राम जन्म स्थान पर श्री राम का भव्य मन्दिर निर्माण हो इसका लगातार विरोध कांग्रेस के नेताओं द्वारा किया गया। यहां तक कि सर्वोच्च न्यायालय में भी इसका डट कर विरोध किया गया | आज श्री राम जन्म स्थान पर भव्य राम मन्दिर का निर्माण भारत की सांस्कृतिक आत्मा का पुन निर्माण है।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

1 day ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

2 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

3 days ago