मुख्य समाचार

चंबा : अंबेडकर मिशन सोसायटी ने महात्मा बुद्ध को अर्पित की श्रंद्धाजलि

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

अंबेडकर मिशन सोसाइटी, श्री गुरु रविदास सभा व अंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ चंबा के सयुंक्त तत्वावधान में तथागत महात्मा बुद्ध की जयंती के उपलक्ष्य पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भूरी सिंह संग्रहालय स्थित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पार्पण किये व अपनी श्रधांजलि अर्पित की। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अंबेडकर मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष शिवकरण चंद्रा ने बताया कि भगवान बुद्ध ने अपने तप, ज्ञान तथा दर्शन से संपूर्ण विश्व को अहिंसा, भाईचारा ,शांति एवं मानवता का संदेश दिया। भगवान बुद्ध का त्यागमय जीवन उनके उत्कृष्ट विचार एवं मानवता पूर्ण शिक्षा हम सभी को अनंत काल तक प्रेरित करती रहेगी। वर्तमान कोरोना काल में मानव कल्याण के उनके महान विचार हमें निरंतर जनसेवा करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। वहीं तथागत बुद्ध के दिखाए गए अहिँसा, प्रेम, करुणा के मार्ग से विश्व शांति एवम राष्ट्र निर्माण की मूल प्रेरणा मिलती है‌ उन्होंने ने सभी से आह्वान किया कि महात्मा बुद्ध के सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात कर सामाजिक समरसता में अहम योगदान दें। इस अवसर पर अंबेडकर मिशन सोसाइटी के अध्यक्ष शिवकरण चंद्रा, महासचिव योगेश्वर अहीर, श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान जितेंद्र सूर्या, अंबेडकर सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ चंबा पदाधिकारियों में सूदन चंद्रा, समशेर भट्ट, शिवचरण चंद्रा, भूपेंद्र सूर्या, भीम वर्धन, नरेश राणा अरुण डालिया, विशाल सोनू  उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

3 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

21 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

21 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

23 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

23 hours ago